शराब की लत से निकले पूजा भट्ट को हुए 4 साल- कहा, 'साहस नहीं, इसके लिए जुनून की जरूरत होती है'
पूजा भट्ट पिछले चार सालों से शराब से दूर हैं। उन्होंने हमेशा इस बारे में चर्चा की है कि किस तरह उन्होंने अपने शराब की लत पर काबू पाया और अब 4 सालों से शराब को बिना छुए खुश जी रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कई बार उन्हें शैम्पेन की एक बोतल लेकर खोलने की ललक महसूस होती है।
अभिनेत्री- निर्माता- निर्देशक पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कल मुझे शराब पीने की बहुत ज्यादा चाह हुई। यह अचानक हुआ। मैं नेटफ्लिक्स पर दोपहर में एक शो देख रही थी। मेरा कुत्ता मेरे पैरों के पास बैठा हुआ था और मैं खुश थी लेकिन तभी मुझे शराब पीने की जोरदार चाह हुई। पिछले 4 वर्षों से जबकि मैंने ऐसा नहीं किया है.. तो फिर कल मैंने क्या किया होगा, सोचिए?"

अभिनेत्री ने आगे लिखा- "मैंने उस चाह को तेज होने दिया, अगर मैं उसे दबाने के बारे में ज्यादा सोचती तो मैं उसमें और डूब जाती। मैं वहीं बैठी रही और मैंने सोचना शुरू किया कि मैं एक शराब की बोतल खोल रही हूं। इसके बाद मैंने अपने लिए एक ड्रिंक बनाया और फिर वह फीलिंग चली गई।"


Click it and Unblock the Notifications











