आमिर खान और किरण राव के तलाक पर पूजा भट्ट ने दिया रिएक्शन- 'ज्यादातर शादियां बुरी तरह से खत्म होती हैं'
बीते दिनों आमिर खान और किरण राव ने एक संयुक्त बयान के साथ तलाक की घोषणा थी। 15 साल की शादी के बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तलाक को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देखे जा रहे हैं। कुछ लोग जहां इस पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ निजी मसला बता कर सामान्य मान रहे हैं। इन सबके बीच अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी ट्विट कर इस पर प्रतिक्रिया दी है।
आमिर खान और किरण राव ने अपने बयान में लिखा है कि दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बेटे अज़ाद का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।

इस पर पूजा भट्ट ने लिखा- "पति और पत्नी के रूप में अलग होने के फैसले के बाद भी बच्चे की परवरिश साथ करना कोई नई बात नहीं है। रिश्ते कागज पर बनते बिगड़ते नहीं हैं। वह दिल पर लिखे जाते हैं। शादी खत्म होने के बाद भी सम्मान के आधार पर रिश्ता बनाए रखने के लिए ईमानदारी की जरूरत होती है। कुछ ही इसे बरकरार रख पाते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











