फिर करीब आयेंगे जॉन-बिपाशा के जिस्म

लेकिन इस बार वह किसी पुराने चेहरे को लेकर नहीं बल्कि नये चेहरों के साथ प्रयोग करना चाहती हैं। पूजा ने इस बारे में कहा है कि वह नये तरह के किरदारों के साथ फिल्म बनाना चाहती हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि मैं चाहती हूं कि मेरी लीड किरदार वैसी लड़की हो, जो खूबसूरत होने के साथ साथ दिमाग से भी काम करती हो। साथ ही बौद्धिक स्तर पर भी उसे अच्छी जानकारी हो।
पूजा ने बताया कि वह अभी किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। वे अपने पिताजी द्वारा लिखी गयी स्क्रिप्ट पर फिलहाल ध्यान दे रही है। इसके बाद ही वे अपनी फिल्म के बारे में सोचेंगी। पूजा का मानना है कि जिस्म अश्लील फिल्म नहीं थी।
उसमें एक कला थी और इसलिए लोगों ने उसे पसंद किया था। इसलिए वह दोबारा इस पर फिल्म बनाना चाहती हैं। चूंकि यह फिल्म जिस्म का सीक्वेल है। इसलिए इस फिल्म में बिपाशा व जॉन कुछ सीन में नजर आयेंगे।
पूजा ने कहा है कि फिल्म में दो पुरुष किरदार होंगे और एक महिला किरदार और कहानी इन तीनों के बीच ही होगी। पूजा ने यह बात भी स्वीकारी है कि इस फिल्म में कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं जिससे एक खास वर्ग को परेशानी होगी, लेकिन इसके बावजूद वे फिल्म बनायेंगी। पूजा ने कहा है कि वे कई सालों के बाद फिल्म मेकिंग में वापसी कर रही हैं और वे इस बात से बेहत उत्साहित भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











