पूजा भट्ट पहुंची पाकिस्तान..फैशन वीक में लेंगी हिस्सा
पूजा भट्ट पाकिस्तान पहुंची। पाकिस्तान फैशन वीक में हिस्सा लेंगी एक्ट्रेस। पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर क्या बोलीं, यहां जानिए।
एक तरफ जहां सभी विवादों से बचकर फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। उरी हमले के बाद से इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार होने के चलते फिल्म का काफी विरोध हुआ था। खैर, खबर हम लाए हैं पूजा भट्ट की। दरअसल, पूजा भट्ट हाल ही में पाकिस्तान गई हैं।

बता दें कि पूजा भट्ट कराची में 'फैशन पाकिस्तान वीक' को अटेंड करने के लिए गई हैं। इस पर पूजा भट्ट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो पाकिस्तान जाकर काफी खुश हैं।
LEAKED: 'ऐ दिल है मुश्किल' से शाहरूख- ऐश्वर्या की सीन.. सीधे थियेटर से!
वहीं जब पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में लगे बैन के बारे में पूजा से बात की तो पूजा ने कहा, कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब हवाई रास्ते खुले हैं, तो कलाकारों का आना-जाना लगा ही रहेगा। आपको बता दें कि पूजा भट्ट इस शो में रैंप वॉक करती नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











