आशीष से मिलने को बेसब्र हो रहीं पूजा

Pooja Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट को धमकी भरे और अश्लील मैसेज, कॉल्स करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। ये लड़का 25 साल का है और एक मोबाईल फोन कंपनी में काम करता है। पूजा ने मुंबई के बांद्रा इलाके के पुलिस स्टेशन में कंप्लेन कराई थी और पुलिस ने पूजा का फोन ट्रेस करके पुणे में इस लड़के को पकड़ा। पूजा ने इस बात की सत्यता को बताते हुए ट्वीट किया कि उन्हें पुलिस स्टेशन से फोन आया है कि उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और वो बहुत बेसब्र हो रही हैं उस व्यक्ति से मिलने के लिए।

पूजा भट्ट ने ट्वीट किया अभी अभी मुझे अभय शास्त्री का बांद्रा पुलिस स्टेशन से कॉल आया। उन्होंने बताया कि जो आदमी मुझे जनवरी 9 को धमकी भरे और अश्लील कॉल्स कर रहा था वो पकड़ लिया गया है। उन्होंने ये भी ट्वी किया कि वो लड़का 25 साल का है और किसी मोबाइल कंपनी में काम करता है। पूजा ने कहा कि उनसे अब इंतजार नहीं हो रहा और वो उस लड़के से मिलकर उसे हैलो कहना चाहती हैं। साथ ही उसे सबक भी सिखाना चाहती हैं।

ज्ञात हो कि जनवरी 9 को पूजा भट्ट को किसी अंजान व्यक्ति के धमकी भरे कॉल्स आए। साथ ही उस व्यक्ति ने पूजा को कई अश्लील मैसेज भी भेजे। पूजा ने पुलिस में कंप्लेन कराई। पूजा के साथ साथ पूजा के पिता महेश भट्ट को भी इसी नंबर से मिस्ड कॉल्स किये गये। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक का कहना है कि वो पूजा भट्ट को परेशान करना चाहता था इसलिए लगातार इस तरह के अश्लील और धमकी भरे मैसेज कर रहा था। महेश भट्ट को भी मिस कॉल्स करने के पीछे यही मकसद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X