पूजा भट्ट खोज रही हैं माधुरी दीक्षित
अरे आप कहीं चौंक तो नहीं गये कि पूजा भट्ट माधुरी दीक्षित को क्यों खोज रही हैं और माधुरी दीक्षित कहां गुम गयीं है जो पूजा उन्हें खोजने में लगी हुई हैं। तो सुनिये पूजा भट्ट इन दिनों माधुरी दीक्षित को नहीं बल्कि एक ऐसी अदाकारा को खोज रही हैं जो डांस में मास्टर हो। जिस कि इंडियन औऱ वेस्टर्न दोनों ही डांस आते हों।
जो सुंदर भी हो और जिसे एक्टिंग भी आती हो और यह सारे गुण तो माधुरी दीक्षित में हैं इसलिए हमने कहा कि पूजा भट्ट माधुरी दीक्षित को खोज रही है। दरअसल मामला यह है कि पूजा भट्ट एक फिल्म बना रही है जिसका नाम है 'कैबरेट', उसके लीड रोल के लिए उन्हें एक अभिनेत्री की तलाश है जिनमें उपरोक्त लिखे गुण मौजूद हों।
पूजा ने कहा, "इस बार मैं एक बड़ी खोज में हूं। कोई ऐसी नायिका जो न सिर्फ बला की खूबसूरत हो, अच्छी नृत्यांगना हो बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ फिल्म में एक नर्तकी का किरदार निभा सके।"
फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू की जाएगी। फिल्म निर्माण कम्पनी 'फिश आई नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड' और 'सिनोजर नेटवक्र्ज' के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्माण पूजा भट्ट और अमित राव कर रहे हैं। जबकि कौस्तव नारायण नियोगी फिल्म का निर्देशन करेंगे। कहा जा रहा है कि मुख्य भूमिका के लिए फिल्मकार अब तक कई अभिनेत्रियों से मिल चुके हैं लेकिन उनकी तलाश अब तक पूरी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
