पूजा ने धमकी भरे फोन के लिए लिखवाई रिपोर्ट
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कल ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति लगातार धमकी भरे अश्लील फोन कर रहा है। जिसके बारे में पूजा ने बुधवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी है। कल उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मालूम हो कि पूजा भट्ट ने धमकी भरे कॉल के बारे में ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें लगातार एक नंबर से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। फोन पर उन्हें किसी ने अभद्र गालियां भी दी हैं। उन्हें लगातार एक ही नंबर से बार-बार धमकी भरे गंदे फोन कॉल्स आ रहे हैं। उन्होंने 100 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पायीं। पूजा ने जो नंबर पोस्ट किया है वो 918308984111 है।
हालांकि पूजा के पापा महेश भट्ट ने नीचे ट्विट किया था कि ऐसा उनके साथ भी हो रहा है। जो नंबर पूजा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है उसी नंबर से उन्हें भी फोन कॉल्स आ रहे हैं, उन्हें भी मां-बहन की गालियां देकर धमकाया जा रहा है। लेकिन शिकायत अभी तक पूजा भट्ट ने ही दर्ज करवायी है।



Click it and Unblock the Notifications