Video: मेट्रो में लोगो ने लगाए 'जय श्री राम' के जयकारे, भड़की पूजा भट्ट बोलीं- हिंदू हो या बॉलीवुड गाने..

Pooja Bhatt On Metro Jai Shree Ram Video: पूजा भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। बता दें कि पूजा हमेशा से ही अपनी राय खुलकर दुनिया के सामने रखती हुई नजर आती है।
लेकिन अब हाल ही में नवरात्रि के दौरान मुंबई मेट्रो के अंदर भजन कीर्तन और जय श्री राम के जयकारे लगाने वाले लोगों को उन्होंने फटकार लगाई है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आया और इसमें काफी सारे लोग मेट्रो के अंदर जमीन पर बैठे हुए बुलंद आवाज में भजन गाते हुए दिखाई दिए।
भजन के दौरान लोग कहते हुए नजर आए कि भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा। लेकिन अब मेट्रो के अंदर भजन कीर्तन करते हुए लोगों का ऐसा वीडियो देख कर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। काफी सारे लोग तो इसकी तारीफ भी करते हुए नजर आए तो कुछ लोगों ने आलोचना भी की।
How is this permissible in a public space? Doesn’t matter if it is Hindutva pop,Christmas carols,Bollywood blockbusters or anything in between. Public spaces cannot be misused in this manner. How and why are the authorities permitting this? Yeah,now bring on the abuse. https://t.co/YmS48A9gL7
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) October 13, 2024
लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इस वायरल हो रहे वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पब्लिक प्लेस में इन सबको इज्जत कैसे दी जा सकती है? इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि यह हिंदुत्व पॉप है, क्रिसमस कैरोल है या फिर बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है।
पूजा भट्ट ने आगे यह भी लिखा कि पब्लिक प्लेस का इस तरीके से गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कैसे और क्यों अथॉरिटी इसकी परमिशन दे देती है। लेकिन अब इस पोस्ट के बाद पूजा भट्ट पर निशाना साधा गया है और धार्मिक बहस भी छिड़ चुकी है। काफी लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने आलोचना भी की।


Click it and Unblock the Notifications











