पुणे में मिला पूजा का आशीष

Pooja Bhatt
बॉलीवुड की जानी मानी निर्देशक अभिनेत्री पूजा भट्ट को अश्लील मैसेज भेजने वाला युवक आशीष सुवर्नका आज सुबह ही पुलिस द्वारा पुणे में गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि पूजा भट्ट ने कुछ दिन पहले ही मुबई के बांद्रा इलाके के पुलिस थाने में किसी अंजान द्वारा उनके सेल फोन पर भेजे जा रहे अश्लील मैसेज की शिकायत दर्ज कराई थी साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो युवक उन्हें धमकियां भी दे रहा है। पुलिस लगातार उस युवक को पकड़ने की कोशिश में थी और आखिरकार उसे आज सुबह ही पुणे में पकड़ लिया गया।

आशीष नाम के इस व्यक्ति ने सिर्फ पूजा भट्ट को ही नहीं बल्कि महेश भट्ट को भी कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे। पूजा ने कहा धमकी देने वाले कॉलर ने मुझे ही नहीं बल्कि मेरे पिता को भई मिस्ट कॉल्स दीं। पुलिस का मानना है कि मुझे और मेरे पिता को बार बार इस तरह के मैसेज और कॉल्स भेजना वाकई गंभीर बात है और वो इस बात की तहकीकात करेंगे।" इतने दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने पूजा भट्ट को परेशान करने वाले इस युवक को पुणे में पकड़ लिया और साथ ही अब उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहा था।

ऐसा बताया जा रहा है कि युवक का कहना है कि वो पूजा भट्ट को परेशान करना चाहता था इसलिए लगातार इस तरह के अश्लील और धमकी भरे मैसेज कर रहा था। महेश भट्ट को भी मिस कॉल्स करने के पीछे यही मकसद था। ज्ञात हो कि पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी ट्वीट किया "मुझे लगातार धमकी भरे और अश्लील मैसेज कॉल्स आ रहे हैं। उस मेल आवाज ने मुझे बहुत उल्टा सीधा कहा और मुझे धमकी भी दी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X