बेटी पूजा और पिता महेश को मिली धमकी और गालियां
बॉलीवुड और मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भट्ट कैंप पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। खबर है कि अभिनेत्री और डायरेक्टर पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी मिल रही है। यही नहीं उन्हें कुछ लोगों ने फोन पर अभद्र गालियां भी दी हैं। उन्हें लगातार एक नंबर से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद पूजा भट्ट ने ट्विटर पर दी है।
पूजा ने लिखा है कि उन्हें लगातार एक ही नंबर से बार-बार धमकी भरे गंदे फोन कॉल्स आ रहे हैं। उन्होंने 100 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पायीं। इसलिए आज वो मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात करने वाली हैं। पूजा ने जो नंबर पोस्ट किया है वो 918308984111 है।

पूजा ने लिखा है कि उन्हें धमकी देने वाली कोई औरत है। जब पूजा ने यह बात ट्विट की तो तुरंत उनके पिता महेश भट्ट ने भी नीचे ट्विट किया कि ऐसा उनके साथ भी हो रहा है। जो नंबर पूजा ने ट्विटर पर पेस्ट किया है उसी नंबर से उन्हें भी फोन कॉल्स आ रहे हैं, उन्हें भी मां-बहन की गालियां देकर धमकाया जा रहा है।
महेश भट्ट ने भी लिखा है कि वो इस मामले में देर ना करते हुए पुलिस की मदद लेने वाले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि बाप-बेटी दोनों को ट्विटर के जरिये पता चला है कि दोनों को एक ही नंबर से धमकी मिल रही है। फिलहाल तो मामला संगीन लग रहा है, देखते हैं कि बाप-बेटी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications