पूजा भट्ट का खान परिवार के इस बेटे पर आया था दिल, मगर इस शख्स के कारण नहीं हो पाई शादी

इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस के कंटेस्टेंट्स भी काफी जबरदस्त खेल रहे हैं। बता दें कि महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने भी इस शो में हिस्सा लिया और इन दिनों वह काफी इसी वजह से सुर्खियों में भी बनी हुई है। उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाले शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेकर हर किसी के दिलों को छू लिया है। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक वक्त हुआ करता था जब वह सलमान खान के घर की बहू बनने के ख्वाब देख रही थी। तो चलिए आज हम पूजा भट्ट के इसी हैरान कर देने वाले किस्से को बताने वाले हैं।
सलमान और पूजा करने वाले थे साथ में काम
बात कुछ ऐसी है कि 90 के दशक में पूजा भट्ट और सलमान खान साथ में एक फिल्म करने वाले थे। इस फ़िल्म का नाम था 'राम'। इतना ही नहीं इस फिल्म को सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान डायरेक्टर करने वाले थे। मगर बॉम्बे-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान के पिता सलीम खान को पूजा के बोल्ड और विवादित बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। इसी कारण वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा सलमान, पूजा भट्ट के साथ में काम करें। लेकिन फिर भी सलमान ने अपने पिता सलीम खान को किसी ना किसी तरह मनाया और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई।
पूजा और सोहेल के प्यार को देख सलीम का फूटा था गुस्सा
कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त सोहेल और पूजा भट्ट के बीच में नजदीकियां बढ़ती चली जाती हैं। लेकिन जब सलीम खान को उन दोनों के अफेयर के बारे में पता चल जाता है तो वह गुस्से से तिलमिला जाते हैं। सलमान खान ने अपने पिता को समझाने की काफी कोशिश भी की। लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद में सलीम खान की नाराजगी को देखते हुए सोहेल और पूजा दोनों अलग हो गए।
सलमान और पूजा के बीच में ही रोक दी गई फिल्म
वैसे तो आपको बता दें कि कुछ आधिकारिक बयानों की मानें तो पूजा भट्ट और सलमान खान की फिल्म 'राम' को बजट बिगड़ने के कारण बंद कर दिया गया था। लेकिन अफवाहें तो यह भी उड़ी थी कि सोहेल और पूजा के टूटते रिश्तो के कारण इस फिल्म को बीच में ही रोक दिया गया। बताया तो यह भी जाता है कि इसी वजह से भट्ट और खान परिवार के बीच में विवाद पैदा हो गया था। यहां तक कि पूजा भट्ट, सलमान खान से नफरत करने लग गई थी।
सलमान और पूजा एक दूसरे से करते थे नफरत
दरअसल आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि खुद पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान की। बता दें कि 'स्टारडस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने कहा था कि "मुझे पता है कि मैं और सलमान एक दूसरे से नफरत करते हैं। इसकी कुछ अजीब वजह भी थी। जिसकी वजह से हमारे झगड़े हुए। हालांकि हमारा झगड़ा सिर्फ इसीलिए ही हुआ क्योंकि हम साथ में एक भी फिल्म नहीं बना पाए। वैसे भी कुछ और मजा भी हो सकती हैं। लेकिन अब सब ठीक हो गया है।"


Click it and Unblock the Notifications











