पापा संग लिप लॉ़क से अलग पूजा भट्ट ने कराया था ऐसा फोटोशूट... 10 की मैग्जीन बिकी 50 रुपये में

Pooja Bhatt

Pooja Bhatt Topless Photo Shoot: अभिनेत्री पूजा भट्ट इन दिनों बिग बॉस में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर छाई रहीं। वहीं ताउम्र पूजा भट्ट का नाता विवादों से रहा है और इस हसीना के नाम एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्सी है। आज हम पूजा भट्ट के एक थ्रौबैक फोटोशूट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसी तस्वीरें देखने के लिए लोग इतने एक्साइटेड हो गए कि मैग्जीन के प्राइस पांच गुना तक बढ़ा दिए गए थे।

बॉडी पर कराया पेंट

आज से कोई ढाई दशक पहले पूजा भट्ट ने ऐसे फोटोशूट कराया था कि मानो वह न्यूड हों। पूजा भट्ट के बदन पर इस दौरान कोई भी कपड़ा नही थी लेकिन वह न्यूड नहीं दिख रहीं क्योंकि उनके शरीर पर शर्ट, पैंट और कोट की तरह रंग पेंट किए गए हैं।

पूजा भट्ट का डेयरिंग फोटोशूट

जहां आज की हीरोइनों के बीच न्यूड फोटोशूट आम हो चले हैं तो वहीं उस जमाने ऐसे साहस दिखाना बड़ी बात थी। 1990 के दशक में पूजा ने एक फिल्म मैगजीन के लिए बॉडी पेंट करा के कवर के लिए पोज किया था। यह पेंट थ्री-पीस फॉर्मल सूट के के रूप में सफेद शर्ट और लाल टाई डिजाइन के रूप में था।

पूजा डेयर्स टू अपीयर इन हर बर्थडे सूट

इसमें उसके शरीर पर चिपके बटन भी शामिल थे। कवर पर पत्रिका ने लिखाः पूजा डेयर्स टू अपीयर इन हर बर्थडे सूट। बर्थडे सूट का अंग्रेजी में मतलब होता है, न्यूड होना। चूंकि इंसान बिना किसी वस्त्र के पैदा होता है, इसलिए बर्थडे सूट का मतलब नग्न होना कहा जाता है।

तुरंत राजी हो गई पूजा

पूरी दुनिया में बॉडी पेंटिंग एक कला है। असल में इंटरनेशनल मैग्जीन वैनटी फेयर के कवर पर हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर कुछ समय पहले इसी अंदाज में आ चुकी थीं। इसलिए मूवी मैग्जीन के एडिटर ने उससे प्रेरित होकर इस संबंध में पूजा भट्ट से बात की थी। पूजा बोल्ड एक्ट्रेस थीं। वह तुरंत सहमत हो गईं।

6 घंटो तक पूजा के बदन पर कलाकारी

बताया जाता है कि उस दौर के चर्चित फोटोग्राफर जगदीश माली के स्टूडियो में रात 10 बजे से अगले छह घंटों तक पूजा के शरीर को पेंट किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि पेंट नॉन-एलर्जिक हो। बाद में बताया गया कि पूजा ने पेंट के नीचे अंडरगारमेंट्स पहने हुए थे। यह मैग्जीन पूजा के 21वें जन्मदिन पर रिलीज की गई थी। इस पर काफी विवाद हुआ। लेकिन कई लोगों ने इसे एक कवर को एक कलाकृति की तरह देखने की वकालत की और पूजा के साहस की दाद दी।

पांच गुना बढ़े मैग्जीन के दाम

उन दिनों मूवी मैग्जीन की कीमत 10 थी, लेकिन इसकी डिमांड इतनी बढ़ी कि यह कई जगहों पर 50 रुपये तक बिकी। यही नहीं, मुंबई के सांताक्रूज रेल्वे स्टेशन पर एएच व्हीलर के बुक स्टॉल से महीने जहां पांच प्रतियां बिकती थीं, वहां दो दिन में इस अंक की 50 कॉपियां बिक गईं।

Read more about: pooja bhatt bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X