पूजा भट्ट ने मनाई शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह, शेयर किया नशे की लत पर ये पोस्ट

फिल्म एक्ट्रेस और निर्माता पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। जहां वह मौजूदा विषय के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी के पलों को भी शेयर करती हैं। हाल में ही पूजा भट्ट ने फैंस के लिए खास पोस्ट शेयर कर शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास पोस्ट के साथ उन्होंने खूबसूरत नजारे की तस्वीर शेयर की और दूसरे लोगों को भी शराब छोड़ने के लिए प्रेरणा दी।

शराब की लत को लेकर पूजा भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, संयम के चार साल हो गए हैं। इससे पहले पिंक शेम्पियन, माल्ट और शहर की भीड़ हुआ करती थी। लेकिन अब ये गुलाबी आसमान और एकांत सड़के हैं। मैं इस जिंदगी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। जिसने मुझे सच्चा, मजबूत बनाए रखा है।

pooja bhatt

बता दें इससे पहले कई बार पूजा भट्ट ने खुद शराब की लत को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। वह खुद इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। इसे छोड़ने के लिए वह कई जतन भी करती थी।

लोगों को करना चाहती हैं प्रेरित
इससे पहले भी पूजा भट्ट शराब छोड़ने की सालगिरह मनाती नजर आई हैं। कुछ महीने पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा पोस्ट किया था। वह लिखती हैं कि वह नशे की लत को छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहती हैं।

कैसे जीती जंग
पूजा भट्ट का कहना है कि अगर वह इससे जीत सकती है तो कोई भी ऐसा कर सकता है। शुरुआत में शराब छोड़ने में बहुत परेशानी होती है लेकिन हिम्मत मत हारो और चलते रहो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X