Mahesh Bhatt के साथ लिप किस पर Pooja Bhatt ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बाप और बेटी के रिश्ते को..

pooja bhatt, mahesh bhat

Pooja Bhatt on Kissing Mahesh Bhatt- इतना समय निकल गया लेकिन महेश भट्ट और पूजा भट्ट की किसिंग वाला मामला आज भी सामने आता रहता है। इस सवाल पर जवाब देते देते दोनों थक चुके हैं। एक बार फिर से पूजा भट्ट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

पूजा भट्ट का कहना था कि उनको किसी तरह का कोई पछतावा नहीं है कि उन्होने ऐसा किया था। उन्होने कहा, "नहीं, क्योंकि मैं इसे बहुत ही हल्का समझकर देखती हूं और मुझे लगता है ये ऐसे ही होता जाता है। वो एक फ्रोजेन मोमेंट है जिसको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

और मुझे याद है शाहरुख ने मुझे ये कहा था जब आपकी बेटियां होती हैं, जब ही आपके बच्चे छूटते हैं, तो कितनी बार बच्चे बस यही कहते हैं, 'मम्मी पापा मुझे एक किस दे दो'। इस उमर में भी वही 10 पाउंड की बच्ची हूं अपने पिता के लिए। वो जिंदगी भर वही रहेंगे मेरे लिए।''

इस दौरान पूजा भट्ट सिद्धार्थ कनन से बात कर रही थीँ। पूजा यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे उन्होने कहा कि, "वो एक बेहद मासूम सा लम्हा था जिसको कैमरे में कैद कर लिया गया। उसका क्या अर्थ है, लोग वही देखेंगे जो उनको देखना है, वही पढ़ेंगे जो उनको पढ़ना है। मैं इस चीज को लेकर डिफेंसिव नहीं हूं।

अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं तो वो कुछ भी कर सकते हैं। फिर हम बात करते हैं परिवार और उसके मूल्यों की बात करते हैं। ये वाकई काफी अजीब तरह का एक मजाक है।"

पूजा भट्ट का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग अपनी अपनी तरह से राय रख रहे हैं। पूजा भट्ट को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस दौरान महेश भट्ट भी उनसे मिलने के लिए घर पर आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: pooja bhatt mahesh bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X