''सुबह सुबह मुंबई नाले की तरह बदबू करता है, यहां प्रदूषण का ऐसा हाल है''
प्रदूषण की वजह से देश के कई शहर विषम परिस्थिति में हैं। दिल्ली के बाद मुंबई में भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। ऐसे में अभिनेत्री पूजा भट्ट ने एक ट्विट के जरीए सरकार पर निशाना साधा है और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि यहां इतना प्रदूषण है कि सुबह सुबह मुंबई किसी नाले की तरह बदबू करता है।
पूजा भट्ट ने अपने ट्विट में लिखा- 'मुंबई में सुबह के शुरुआती घंटों में नाले की तरह बदबू आती है। हवा की गुणवत्ता काफी भयानक हो चुकी है। शहर बड़े धैर्य से सरकार गठन के लिए इंतजार कर रहा है। क्या सत्ता पक्ष हमारी बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देकर यह सुनिश्चित करेगा कि हम कम से कम साफ हवा में सांस ले सकें।'

पूजा भट्ट के इस ट्विट पर लोग काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि शहर से यदि पेड़ काटे जाएंगे तो यही हाल होगा। यह सब मानव की गलती है, वह जहां भी जाता है सारे पेड़ काट डालता है। पर्यावरण दूषित कर देता है, प्रकृति का सबसे बड़ा शत्रु मानव ही है। हम लोगों ने अपना विनाश खुद चुना है।
पूजा भट्ट सामाजिक मुद्दों पर हमेशा मुखर रही हैं। मुंबई के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिखा- यह शहर भ्रष्टाचार की चपेट में है। लोगों की आंखों में एकतरफे सपने और गिरते पड़े.. के बीच सब बर्बाद हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications