कोरोना की चपेत में आईं पूजा बेदी, बोलीं- मैंने नहीं लगवाई कोविड वैक्सीन- VIDEO में देखिए कैसा हो गया है हाल

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह, उनकी मेड और उनके मंगेतर कोरोना वायरस की चपेत में आ गए हैं। पूजा बेदी ने वीडियो में अपना हाल बताया कि वह इस दौरान क्या क्या सावधानी बरत रही हैं। इसी के साथ पूजा बेदी ने ये भी कहा कि उन्होंने कोविड वैक्सीन नहीं ली थी, ये मेरा पर्सनल निर्णय था।

पूजा बेदी ने वीडियो में कहा कि मुझे कुछ दिनों से खांसी हो रही थी, शुरू में तो मुझे लगा कि मुझे नॉर्मल एलर्जी हुई है। लेकिन फिर मुझे फीवर भी चढ़ने लगा जिसके बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जोकि पॉजिटिव आया। मुझे कोरोना हो गया है। इस दौरान घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।

Pooja bedi

मैं कोरोना के चलते फ्रैश फ्रूट्स, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा समेत अन्य चीजों का सेवन कर रही हूं। मैंने कोरोना वैक्सीन नहीं ली। ये मेरा पर्सनल निर्णय था। ऐसा मैंने इसीलिए किया क्योंकि मेरे लिए यही सही था। मुझे नेचुरल इम्यूनिटी और वेलनेस प्रैक्टिस ठीक होने में मदद कर रहे हैं।

वीडियो के अंत में पूजा बेदी ये भी बताती हैं कि उनके मंगेतर और मेड को भी कोरोना वायरस हो गया है। सभी अपना ध्यान रख रहे हैं और जल्द ही इस कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो जाएंगे।

सेलेब्स ने किया कमेंट्स

सेलेब्स ने किया कमेंट्स

फराह अली खान, श्रुति सेठ समेत अन्य सेलेब्स ने पूजा सेठ के जल्द स्वस्थ हो जाने की प्रार्थना की। इन सेलेब्स के अलावा उनके ढेर सारे फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी।

पूजा बेदी ने वैक्सीन पर उठाए थे सवाल

पूजा बेदी ने वैक्सीन पर उठाए थे सवाल

इस साल जनवरी में पूजा बेदी ने कोरोना वायरस की वैक्सीन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने डब्यूएचओ को टैग करते हुए पूछा था कि क्या वैक्सीन लगवाने के बाद क्या मैं मास्क लगाना बंद कर सकती हूं, क्या इसे लगवाने के बाद फिर से सबकुछ नॉर्मली शुरू हो सकता है।

5 दिन पहले पूल में एन्जॉय करते हुए शेयर किया था वीडियो

5 दिन पहले पूल में एन्जॉय करते हुए शेयर किया था वीडियो

पूजा बेदी ने हाल में ही स्वीमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह रिलैक्स करती और एन्जॉय करती दिख रही थीं।

पूजा बेदी की बेटी

पूजा बेदी की बेटी

पूजा बेदी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने हाल में ही बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने सैफ संग जवानी जानेमन से बॉलीवुड में कदम रखा। हाल में ही अलाया ने कार्तिक आर्यन संग फ्रेडी फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X