लॉकडाउन 4 में मुंबई छोड़ गोवा शिफ्ट हुईं पूजा बेदी, बांटा डरावना अनुभव
अभिनेत्री पूजा बेदी, लॉकडाउन 4 के शुरू होने से पहले ही मुंबई छोड़ अपने गोवा के घर में अपने मंगेतर मानिक कॉन्ट्रैक्टर के साथ शिफ्ट हो गई हैं। पूजा बेदी मुंबई से गोवा सड़क मार्ग से अपनी ही गाड़ी से गईं।
बाद में उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ये दर्द भरा अनुभव बांटते हुए लिखा - ऐसे तो ज़िंदगी नहीं चल सकती। पूजा बेदी ने अपने पोस्ट में अपने हाथ की एक तस्वीर शेयर की जिसमें होम क्वारंटीन का ठप्पा लगा हुआ है।

उन्होंने लिखा - अपने मंगेतर मानिक के साथ अपने घर गोवा में वापस लौटे। वो गोवा का है। मेरा घर, कार, बिज़नेस, सब कुछ गोवा में रजिस्टर्ड हैं। बॉर्डर कंट्रोल की पूरी प्रक्रिया, कोविड 19 की टेस्टिंग और क्वारंटीन फैसिलिटी की हालत ऐसी है कि ये रहने का ढंग का तरीका तो नहीं हो सकता है।
गौरतलब है कि पूजा बेदी अभी तक मुंबई में अपनी बेटी अलाया फर्नीचरवाला और बेटे ओमार के साथ थीं। हाल ही में उन्होंने पूरे परिवार के साथ अपना 50वां जन्मदिन मनाया है।


Click it and Unblock the Notifications












