VIDEO गोवा क्वांरटाइन सेंटर्स में पूजा बेदी की एक रात, बोलीं- इस गंदगी में कोरोना हो जाएगा
पूजा बेदी ने गोवा पहुंचने के बाद वहां के क्वारंटाइन सेंटर्स का वीडियो अपलोड किया है। बता दें कि पूजा बेदी ने मंगेतर मानक के साथ वह अपने गोवा वाले घर में वापस पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी गाड़ी, घर और बिजनेस गोवा में रजिस्टर्ड है। सीमा नियंत्रण की प्रक्रिया पूरी करके और कोविड 19 की जांच करवाकर वह गोवा पहुंची हैं।
लेकिन इस बीच उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया है जो कि चर्चा में आ गया है। पूजा बेदी ने कोरोना टेस्ट के दौरान क्वारंटाइन सेंटर्स को खराब बताते हुए कहा है कि यहां आने से मैं इस वजह से डर रही थी।

पूजा ने वीडियो में कहा है कि ऐसे कमरे से लोगों को कोराना वायरस न हो , लेकिन हो सकता है। यहां कोई सुविधा नहीं है। उनके इस वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है। चलिए देखते हैं कि कोरोना सुविधा को लेकर पूजा ने गोवा सरकार की क्या पोल खोली है..


Click it and Unblock the Notifications











