बॉलीवुड के नेपोटिज्म डिबेट पर पूजा बेदी का कमेंट- 'यहां हर किसी के पास मौके बराबर हैं'

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कुछ ही दिनों पहले खबर आई है कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को बाहर कर दिया गया है। कार्तिक के फैंस का कहना है कि इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म के जाल में कार्तिक को फंसाया जा रहा है। इसके बाद एक बार फिर इनसाइड और आउटसाइडर के बीच की बहस शुरु हो चुकी है।

हाल ही में जब पूजा बेदी से नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने इससे साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां सभी के लिए समान मौके हैं। लोग उन लोगों से ईर्ष्या करते हैं जिनके पास एक निश्चित विशेषाधिकार है।

pooja bedi

पूजा बेदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि यहां सभी के लिए समान मौके हैं। वेब शो मसाबा मसाबा के लिए मुझे भी ऑडिशन देना पड़ा था। अगर किसी एक्टर का बच्चा उसी इंडस्ट्री में काम करना चाहता है तो इसपर नेपोटिज्म का आरोप लगाना गलत है।

पूजा ने कहा ऐसे कई स्टार्स हैं जो आउटसाइडर हैं और उन्होंने खुद अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा- "प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित जैसे कई सितारे हैं जो बिना बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में आए थे और अब एक आइकॉन बन गए हैं। वहीं, हमारे पास कई ऐसे लोग भी हैं जो इंडस्ट्री का हिस्सा थे लेकिन उन्हें वो मुकाम नहीं मिल पाया। कुमार गौरव ने एक शानदार लव स्टोरी के साथ डेब्यू किया था लेकिन उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया।"

अपनी बेटी का उदाहरण देते हुए पूजा बेदी ने कहा, "मेरी बेटी अलाया को भी ऑडिशन देना पड़ा था। उसे कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उन्हें सैफ और तब्बू के साथ जवानी जानेमन में काम करने का मौका मिला।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X