पूजा बेदी की मां ने चुनी अपनी शर्तों वाली मौत, हमेशा के लिए हुईं लापता, एक्ट्रेस ने बताया- 'नहीं मिली बॉडी'

Pooja Bedi Mother Protima Bedi Death: बॉलीवुड की मशहूर मॉडल और डांसर प्रतिमा बेदी हमेशा अपने स्टाइल और बोल्ड काम के लिए सुर्खियों में रहती थीं। उनका नाम सिर्फ उनके फोटोशूट या फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के लिए भी मशहूर रहा। उनकी शादी भी फेमस एक्टर और मॉडल कबीर बेदी से हुई थी। दोनों के रिश्ते और अलग होने की खबरें हमेशा सुर्खियों में रही।
प्रतिमा बेदी की मौत को लेकर राय
प्रतिमा की मौत साल 1998 में हुई। उनकी बेटी पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां ने अपनी जिंदगी हमेशा अपने तरीके से जिया। उन्होंने तय किया था कि वे ट्रेडिशनल तरीके और रीति-रिवाजों को नहीं मानेंगी। उनका मानना था कि मौत का भी प्रकृति के बीच एक सुंदर और शांत तरीका होना चाहिए। पूजा बताती हैं कि उनकी मां चाहती थीं कि उनके शरीर का अंतिम संस्कार श्मशान या गंगा में न हो, बल्कि प्रकृति में ही उनका शरीर मिल जाए।
जिंदगी और एक्सपीरिएंस को छोड़ा पीछे
प्रतिमा ने अपने अंतिम दिनों में वसीयत और 12 पन्नों की चिट्ठी अपनी बेटी पूजा को दी। इस चिट्ठी में उन्होंने अपने बचपन, रिश्तों, शादी, बच्चों और डांस करियर के बारे में लिखा। पूजा के अनुसार, प्रतिमा ने इस चिट्ठी में कुल्लू में अपनी जर्नी, देवताओं के प्रति आभार और अपनी खुशियों का जिक्र किया। इस चिट्ठी के बाद प्रतिमा वापस नहीं लौटीं। पूजा कहती हैं- 'मेरी मां ने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी और अपनी मौत भी उसी अंदाज में पाई।'
कबीर बेदी और फैमिली
कबीर बेदी हमेशा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनकी पहली पत्नी प्रतिमा बेदी थीं, जिनसे उनके दो बच्चे हुए- पूजा और सिद्धार्थ। दुखद रूप से, उनके बेटे सिद्धार्थ ने बाद में सुसाइड कर लिया। आज भी प्रतिमा बेदी की जिंदगी, उनका कॉन्फिडेंस और अपनी शर्तों पर जीने का तरीका लोगों के लिए प्रेरणा है।


Click it and Unblock the Notifications













