पूजा बेदी ने ब्वॉयफ्रेंड से नाता तोड़ा

सुनने में आया है कि द्विती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और द्विती अपने घरवालों के खिलाफ नहीं जाना चाहते थे। जबकि पूजा शादी के मूड में थी। पूजा का कहना है कि उनके बच्चे और घरवाले द्विती से काफी अच्छी तरह घुल-मिल गए थे। मगर द्विती ने अपने माता-पिता को कभी हमारे रिश्ते के बारे में नहीं बताया।
पूजा का कहना है कि उन्होंने इस बारे में उन्होंने द्विती के भाई अनिमेष से भी बात की और वो भी ये सब सुन कर काफी हैरान हैं। पूजा का कहना है 'हमारी शादी फरवरी 2010 में होनी थी मगर उस समय द्विती ने ये बात टाल दी और फिर 2011 में जब मैंने शादी की बात की तो भी वो शादी की बात टालते रहे।'


Click it and Unblock the Notifications











