पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने पार की सारी हदें, 24 साल की उम्र में कातिलाना फोटोशूट
पूजा बेटी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला हमेशा से ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस को लेकर चर्चा में रही हैं। इस बार अलाया फर्नीचरवाला एक बार फिर से अपने कातिलाना अंदाज से कहर ढा रही हैं। यह मौका अलाया के लिए इस वजह से भी खास रहा है कि क्योंकि 28 नवंबर को अलाया ने अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से अपनी हॅाट अदा से फैंस के बीच खास जगह बना ली है।
अलाया ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। जो यह बता रहा है कि अलाया फर्नीचरवाला खूबसूरती के साथ हॅाटनेस से कई बॅालीवुड टॅाप एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं। अलाया ने अपने जन्मदिन का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मैं 24 साल की बिना वीडियो ब्लूपर शेयर किए बिना नहीं हो सकती हूं।

अलाया के इस वीडियो अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। आपको बता दें कि अलाया वैसे बॅालीवुड में कदम रख चुकी हैं। सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन से अलाया फर्नीचरवाला ने अपना डेब्यू किया था। मां पूजा बेदी जहां अपने जमाने में ग्लैमर के लिए जानी जाती थीं। ठीक अपनी मां की तरह अलाया की भी गिनती स्टाइलिश स्टार किड्स में की जाती हैं।

अलाया फर्नीचरवाला का हॅाट लुक
अलाया का इंस्टाग्राम इस बात की गवाही भी देता है जहां उनकी बोल्डनेस की लंबी फेहरिस्त तस्वीरों के माध्यम से साफ दिखाई पड़ती है। कुछ दिन पहले अलाया फर्नीचरवाला ने ब्लैक ड्रेस में एक फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। साथ ही इस़ड्रेस में अ्लाा ने शेरशाह फिल्म के सांग रांझा पर डांस करते हुए अपना रंग भी काफी जमाया।

अलाया फर्नीचरवाला की तस्वीरें
इस वीडियो को शेयर करते हुए अलाया ने लिखा था कि मैंने आज कुछ नया प्रयास किया है। यह मेरे कंफर्ट जोन से बाहर का है। मुझे पसंद आया है। सारा अली खान और जाह्नवी कपूर की तरह अलाया की भी लोकप्रियता फिल्मों में आने से पहले ही बढ़ चुकी थी। अलाया सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

अलाया फर्नीचरवाला का बोल्ड लुक
यही वजह है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अलाया फर्नीचरवाला इन दिनों ऐश्वर्य ठाकरे को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक तस्वीर पर ऐश्वर्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए अलाया के लिए लिखा है कि मैंने आपको कभी मुझसे ऐसे दूर जाते हुए नहीं देखा है।

अलाया फर्नीचरवाला का बिकिनी लुक
इस पर अलाया ने ऐश्वर्य के लिए लिखा कि क्योंकि आप मुझे स्वीट अंदाज में परेशान करते हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्य ठाकरे शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के पोते हैं। ऐश्वर्य और अलाया एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











