सैफ अली खान के साथ पूजा बेदी की बेटी अलाया का डेब्यू- 'जवानी जानेमन' की शुरुआत- PIC
पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला की डेब्यू को लेकर काफी समय से चर्चा है। हाल ही में पूजा बेदी ने अलाया और सैफ अली खान की एक तस्वीर के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' की घोषणा कर दी है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। बता दें, नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ अलाया के पिता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 2019 के अंत तक ही रिलीज होने वाली है। बहरहाल, सैफ के साथ अलाया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पूजा बेदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- ''लंदन में विश्व कप मैच के दौरान सैफ अली खान के साथ मेरी बेटी अलाया। अलाया की डेब्यू फिल्म 'जवानी जानेमन' के लिए शानदार शुरुआत। सैफ अलाया के पिता का रोल निभा रहे हैं और ये फोटो फादर्स डे के दिन खींची गई है। खूबसूरत नई शुरुआत के लिए बेस्ट ऑफ लक..''


Click it and Unblock the Notifications