पूजा बेदी की बेटी ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया ऐसा सेक्सी डांस, देखते रह गए लोग- VIDEO
सोशल मीडिया ने आजकल स्टारकिड्स को फिल्मों में आने से पहले ही सुपरस्टार बना दिया है। जाह्नवी कपूर, सारा अली खान के अलावा भी कई स्टारकिड के नाम आजकल छाए हुए हैं। जिनमें से एक हैं पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला। आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक डांस वीडियो शेयर की है, जो वायरल हो चुका है।
इस वीडियो में आलिया 'मैं तैनू समझावा कि...' और 'टिप टिप बरसा पानी' पर शानदार सेक्सी डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह डांस बेहद ही आकर्षक है। कोई शक नहीं कि यदि आलिया बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं.. तो जाह्नवी और सारा को दमदार टक्कर देने वाली हैं। सिर्फ इस वीडियो की वजह से नहीं.. बल्कि आलिया अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर वीडिया शेयर करते हुए लिखा- कई घंटों की मेहनत, धैर्य, पसीना, चोट, हंसी और आंसुओं के बाद भी अभी और भी आगे जाना है। आज मैंने यह डांस वीडियो अपलोड किया, जिसमें समझावां और टिप-टिप गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी.. डिंपल और उत्कर्ष को शानदार टीचर और इंसान होने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद..
View this post on InstagramA post shared by ALAIA F (@alaiaf_) on
बहरहाल, आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के हजारों फॉलोअर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











