मां से उम्र में 5 साल बड़ी बेटी, 5 लोगों संग रहा अफेयर, शादी के लिए किया ये काम

पूजा बेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी की बेटी भी है। साल 1991 से लेकर 1995 तक उन्होंने फिल्मों में काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर वह कामसूत्र कंडोम कैंपेन के चलते हुई। इसके चलते काफी कंट्रोवर्सी हुई और वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी।
पूजा बेदी ही नहीं बल्कि उनके पिता कबीर बेदी भी रिलेशनशिप को लेकर काफी विवादों में रहे। 70 साल की उम्र में कबीर बेदी ने 43 साल की परवीन दोसांझ के साथ में शादी की थी। जो कि पूजा बेदी से उम्र में 5 साल छोटी थी। पूजा बेदी ने साल 1991 में फिल्म 'विषकन्या' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
लेकिन पूजा बेदी को आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से खास पहचान मिली। फिल्म में उनका आमिर खान के साथ में लिप लॉक सीन था और वह काफी चर्चा में आया था। बाद में एक्ट्रेस को लुटेरे और आतंक जैसी फिल्मों में देखा गया। पूजा बेदी 90 के दशक की बेहद बोल्ड अभिनेत्री थी और एक विज्ञापन के चलते वह सुर्खियों में आई।
दरअसल 1991 में जब उन्होंने कंडोम का विज्ञापन किया तो वह काफी ज्यादा विवादों में आ गई थी। इस विज्ञापन के दौरान वह मॉडल मार्क रॉबिंसन के साथ में स्विमिंग पूल में नहाते हुए दिखाई दी। पूजा का विज्ञापन हर तरफ चाहा गया था और इसी के चलते दूरदर्शन ने इसको बैन कर दिया था। इसको लेकर एक्ट्रेस की काफी आलोचना हुई थी।
पूजा बेदी ने 5 बड़े सिलेब्रिटीज को डेट भी किया। पहले आदित्य पंचोली के साथ वह रिलेशनशिप में आई। फिर फरहान फर्नीचर वाला को 3 साल डेट करने के बाद 1994 में शादी की। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया। शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे भी हुए। अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल को डेट किया और 2 साल के बाद रिश्ता टूट गया।
खबरों के अनुसार द्विती विक्रमादित्य के साथ में भी पूजा बेदी 18 महीने तक रिलेशनशिप में रही। बाद में बिग बॉस सीजन 5 के दौरान कंटेस्टेंट आकाशदीप सहगल को भी उन्होंने डेट किया। साल 2019 में एक बार फिर पूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आई और वैलेंटाइन डे के दिन बिजनेसमैन मानिक ठेकेदार के साथ में सगाई कर ली। हालांकि कुछ ही दिनों बाद दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आई।


Click it and Unblock the Notifications











