अमेरिकी धारावाहिक में पूजा बत्रा

Pooja Batra
अचानक ही फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं पूर्व भारतीय सुंदरी और अभिनेत्री पूजा बत्रा अब हॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी। वह जल्दी ही एक अमेरिकी धारावाहिक 'आउटसोर्शड' में अभिनय करती दिखेंगी।वह इस धारावाहिक से अभिनय के क्षेत्र में वापसी करने के साथ अपनी कास्टिंग कंपनी के जरिए भारतीय कलाकारों को मनोरंजन उद्योग में पैर जमाने के लिए भी मदद कर रही हैं।

छत्तीस वर्षीय पूजा ने 2003 में एक चिकित्सक सोनू अहलूवालिया से विवाह किया था। वर्तमान में वह लास एंजेलिस में बस गई हैं और वहां अपनी कास्टिंग कंपनी 'ग्लो बेल इंकार्पोरेटेड' चला रही हैं। अब वह पूरे पांच साल के अंतराल के बाद पर्दे पर दिखेंगी। पूजा ने 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी' और 'नायक-द रियल हीरो' सहित 21 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।

देखें : सबसे सेक्‍सी बेचलर अभय देओल

पूजा ने कहा, "मैं अमेरिका में अभिनय कर रही हूं। मैंने यहां एक शो के लिए अनुबंध किया है, उम्मीद करती हूं कि मेरी भूमिका बढ़ेगी। इस शो का नाम 'आउटसोस्र्ड' है। यह एबीसी चैनल के लिए है। मैं इसके सफल होने की कामना करती हूं।" पूजा अंतिम बार 2005 में 'ताजमहल-एन इटरनल लव स्टोरी' में अभिनय करती दिखी थीं। मुंबई के एक कॉल सेंटर की पृष्ठभूमि पर आधारित 'आउटसोस्र्ड' का निर्देशन केन क्वापिस कर रहे हैं। इसमें पूजा के अलावा रिजवान मांजी, साचा धवन, रिबेका हेजलवुड जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं।

पूजा हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में समाप्त हुए 'वैन हुसैन इंडिया मेंस वीक' (वीएचआईएमडब्ल्यू) में शामिल हुई थीं।पूजा कहती हैं कि वह अब भी बॉलीवुड को भूली नहीं हैं और यदि अच्छी भूमिकाएं मिलें तो वहां फिर काम करना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X