कुकबुक लांच करना चाहती हैं पूजा बत्रा
अभिनेत्री पूजा बत्रा को आशा है कि एक दिन वह अपनी लिखी हुई विभिन्न तरह के व्यंजनों की पाक विधि वाली किताब जारी करेंगी। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कुकरी बुक लिखना चाहती हैं।
एक 16 वर्षीया किशोरी द्वारा लिखी किताब 'वन' के लांच पर मौजूद पूजा से पूछा गया कि क्या वह भी किताब लिखने में रुचि रखती हैं। उन्होंने कहा, "हां बिल्कुल, मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं किताब लिखूंगी।
लेकिन मेरी किताब कोई काल्पनिक उपन्यास होगी या कोई प्रेम कहानी मैं नहीं कह सकती। शायद मैं कुकरी बुक लिखना पसंद करूंगी।" उन्होंने कहा, "मुझे नए-नए व्यंजन बनाना पसंद है। खाने-पीने की चीजों के साथ नए-नए प्रयोग करना मेरा शौक और जुनून है।"
पूजा ने अपने फिल्मी करियर में 'विश्वविधाता', 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'नायक', 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
साल 2002 में पूजा ने पेशे से सर्जन सोनू अहलुवालिया से विवाह किया और अमेरिका में बस गईं। लेकिन 2011 में उनका तलाक हो गया। हाल ही में पूजा ने दो फिल्मों 'ए ले तो वेगास' और 'स्पिरिट ऑफ मुंबई' की शूटिंग पूरी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












