'Ponniyin Selvan 2' Twitter Review: दर्शकों ने मणिरत्नम की फिल्म को बताया सुपरहिट, ऐश्वर्या राय ने लूटी तारीफ

ponniyin-selvan-2-twitter-review-netizens-hails-mani-ratnam-ps-2-praises-aishwarya-rai-bachchan

Ponniyin Selvan 2 Twitter Review: सितंबर 2022 में रिलीज़ हुई पोन्नियिन सेलवन 1 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी। फिल्म को काफी तारीफ मिली। लिहाजा, फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के दिल में भारी बेसब्री थी। निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 आज, 28 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज़ हो चुकी है।

दर्शकों ने फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा भी शुरु हो चुकी है। कई लोगों ने अपने ट्विटर रिव्यू में PS 2 को 'भारतीय सिनेमा का एक गौरव' कहा है। वहीं, कुछ का मानना है कि यह एसएस राजामौली की बाहुबली 2 से भी बेहतर है।

पोन्नियिन सेलवन 2 तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की हो रही है तारीफ

खासकर चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में आदित्य करिकालन और नंदिनी के रूप में दोनों सितारों ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। वहीं, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा और अन्य सितारे भी अपनी भूमिकाओं में दमदार दिखे हैं। एआर रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों में रोंगटे खड़े कर देता है।

चोल साम्राज्य के वास्तविक जीवन के इतिहास की व्याख्या

'पोन्नियिन सेलवन' कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित उपन्यास से प्रेरित है, और चोल साम्राज्य के वास्तविक जीवन के इतिहास की व्याख्या करता है। बहुप्रतीक्षित सीक्वल को दुनिया भर में 3200 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज़ किया गया है, और पहले दिन की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X