Ponniyin Selvan 2 Teaser: मणि रत्नम की मेगा बजट फिल्म PS2 के रिलीज डेट का ऐलान, टीजर में दिखी ऐश्वर्या की झलक

Ponniyin Selvan 2 Teaser: 2022 सितंबर को रिलीज हुई मणि रत्नम की मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पार्ट, PS-1 जबसे रिलीज किया गया था, फिल्म के सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा हो गई थी। निर्देशक ने यह भी बता दिया था कि उन्होंने दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ ही खत्म कर ली है, इसीलिए PS- 2 को भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
अब दर्शकों के सरप्राइज को खत्म करते हुए फिल्ममेकर ने PS-2 के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, तृषा कृष्णन, जयम रवि, चियान विक्रम, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धुलिपाला स्टारर ये फिल्म 28 अप्रैल 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर में सभी किरदारों की झलक दिखाई गई है। फिल्म का संगीत दिया है एआर रहमान ने।
'पोन्नियिन सेलवन 1' ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। भारत में फिल्म ने 325 करोड़ के लगभग की कमाई की थी, जिसमें से लगभग 221 करोड़ इसने तमिलनाडु में बिजनेस किया था।
फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। पोन्नियिन सेलवन, 1955 में लिखी एक तमिल नॉवेल पर आधारित है। ये किताब, दक्षिण के शक्तिशाली चोला वंश और उसके शासक राजाराज चोला 1 की कहानी है। फिल्म का बजट 500 करोड़ तक का बताया जा रहा है।
'पोन्नियिन सेलवन' मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने 1990 के दशक के मध्य और 2010 की शुरुआत में उपन्यास को एडैप्ट करने की कोशिश की, लेकिन फिल्म के लिए संभावित बजट के मुद्दों के कारण इसे बंद करना पड़ा था। फिर 2019 में, मणिरत्नम ने आधिकारिक तौर पर प्रोडक्शन फिर से शुरू कर दिया.. और अब दोनों फिल्में दर्शकों के सामने आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











