79% लोगों का मानना है कि 'हैप्पी न्यू ईयर' का रिकॉर्ड तोड़ेगी PK
आमिर खान की फिल्म 'पीके' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी इस फिल्म के प्रोमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले आमिर ने फिल्म का मल्टीसिटी प्रोमोशन किया था, जिसमें वे बिहार के भोजपुर से लेकर जयपुर और हैदराबाद तक गए थे।

बहरहाल, फिल्म पीके से संबंधित हमने अपने पाठकों से प्रश्न किया था कि क्या पीके शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? जिसके जवाब में लगभग 79 प्रतिशत लोगों ने माना है कि हां, पीके सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। वहीं, 21 प्रतिशत लोग ऐसे ही हैं, जो समझते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा जा सकता। बहरहाल, यदि आपने अभी अपना मत नहीं रखा है तो आप अभी इस प्रश्न का जवाब दे सकते हैं।
आपको बता दें, फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म को समीक्षकों का प्यार नहीं मिल पाया था, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
बहरहाल, अब देखना यह है कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'पीके' दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खड़ा उतरती है। पीके 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी और संजय दत्त मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
