Arijit Singh के 'गेरुआ रंग' गाने पर नहीं रुक रही राजनीति, अब ममता बैनर्जी के बचाव में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा

अक्सर देखा जाता है कि किसी ना किसी तरह का विवाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से सामने आता रहता है जिसको राजनीति से जोड़ दिया जाता है। कुछ समय पहले पता चला था कि किसी कारण से सिंगर अरिजीत सिंह का एक सिंगिंग कॉन्सर्ट कोलकाता में रद्द कर दिया गया है। इसके बाद इस मामले में जमकर राजनीति हुई थी। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ममता बैनर्जी पर हमला बोला था और उनपर एक बड़ा आरोप लगाया था।
अब इस पर दिग्गज अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है और वो ममता बैनर्जी के बचाव में खड़े हैं। उन्होने कहा है, "जहां तक मैं जानता हूं, पश्चिम बंगाल की प्रिय मुख्यमंत्री और सभी की पसंदीदा दीदी ममता बनर्जी इस तरह की ओछी राजनीति से बहुत ऊपर हैं।
वह किसी गायक के पीछे सिर्फ इसलिए नहीं जाएगी क्योंकि उसने मंच पर एक विशेष गीत गाया था। वह कलाओं की बहुत शौकीन हैं, और कलाकारों की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाना उनके बस की बात नहीं है।''
जी हां, इस बयान के बाद वो चर्चा में हैं। दरअसल अमित मालवीय ने ममता बैनर्जी पर आरोप लगाया था कि अरिजीत सिंह का शो उन्होने सिर्फ इसलिए रद्द करवाया है क्योंकि वो गेरुआ रंग गाने से डर गईं थीं।
दरअसल कुछ समय पहले कोलकाता में अरिजीत सिंह ने अपना ये दमदार गाना रंग दे तू मोहे गेरुआ गाया था और इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी मौजूद थीं। बता दें कि काफी समय से शाहरुख खान की फिल्म पठान से एक गाने को लेकर विवाद चल रहा है जिसका नाम बेशरम रंग है।
इस गाने को लेकर कुछ दलों और गुटों का आरोप है कि इसमें हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है और भगवा रंग का अपमान किया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक अरिजीत सिंह का बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











