सुशांत केस में सीबीआई जांच: राजनेताओं ने SC के फैसला का किया स्वागत, कहा- "अब आएगा सच सामने"
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज प्रशंसक से लेकर परिवार सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसका कारण है सुशांत केस में सीबीआई जांच का पक्का होना। जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिये हैं और रिया चक्रवर्ती की अर्जी को खारिज कर दिया है। अब बिहार पुलिस सीबीआई को केस सौंपेगी और मुंबई पुलिस सीबीआई का सहयोग करेगी। इस फैसले का स्वागत न सिर्फ मनोरंजन जगत के सितारों ने किया बल्कि तमाम राजनेताओं ने भी किया।
बीजेपी से लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। बिहार के मुख्यमंत्री सुशील मोदी से लेकर चिराग पासवान व अन्य राजनेताओं का रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिला। सभी ने एक ही बात कही कि सुशांत व उनके परिवार को जल्द न्याय मिले। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सामने आने के बाद एक फिर सोशल मीडिया सुशांत नाम से भर गया। देखिए राजनेताओं का क्या कहना है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











