तिरंगे के सामने बजाए अश्लील भोजपुरी गाने... जमकर नाचे पुलिसकर्मी.. वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

viral video, news, bhojpuri

ये वायरल वीडियोज का दौर है और कई बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होता है। इस वक्त एक वीडियो बिहार से सामने आया है जहां कुछ पुलिस ऑफिसर अश्लील भोजपुरी गानों पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

ये शर्मसार करने वाला वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये वीडियो 15 अगस्त ध्वजारोहण के बाद का बताया जा रहा है। झंडा रोहण करने के बाद पुलिस ऑफिसर्स डांस कर रहे हैं और उनके बगल में कुछ महिलाएं भी उछलती हुईं नजर आ रही हैं।

भोजपुरी अश्लील गाने पर डांस कर रहे ये पुलिस ऑफिसर दमकल विभाग से हैं और उनकी मस्ती देख सकते हैं। फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मी का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ महकमे में हड़कंप मच गया। खबरें हैं कि इस वीडियो का संज्ञान लिया गया है और आला अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सामने तिरंगा और अश्लील डांस के बाद कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये मामला इसलिए भी चौकाने वाली है क्योंकि ये सारे पुलिसकर्मी नई भर्ती वाले हैं और 25 दिन पहले ही यहां ट्रेनिंग में आए थे। इन सभी को अभी तो सैलरी भी नहीं मिली है।

इसी को लेकर अधिकारी नाराज हैं और उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं करने वाली हैँ। अब देखना ये है कि तरह की कार्यवाही उनपर होगी। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पुलिसकर्मियों का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। इसके पहले भी ढेरों वीडियो सामने आए हैं जो कि चौकाने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि बिहार तक ने पोस्ट किया है..

Read more about: viral video news bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X