VIDEO: पुलिस वाले ने रोड पर लगाए ठुमके तो पब्लिक ने लिए मजे, गाड़ियां रोक-रोक कर बनाया वीडियो

Policeman dance on the road Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते है। कभी कोई अपने अतरंगी डांस स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई फनी डांस कर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है, लेकिन जब से सोशल मीडिया पर रील्स का चलन ज्यादा हो गया है तब से चाहें बूढ़ा हो या जवान, बच्चा हो या कोई अधिकारी हर कोई डांस की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करता है। बता दें कि हाल ही में एक पुलिसवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
इंस्पेक्टर सैाहब ने किया जमकर डांस
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस वाला बूढ़े व्यक्ति के साथ खड़े होते हैं और वह एक फोन को देख रहे होते हैं। इतने में ही एक लड़का आकर उनके हाथ से फोन छीन लेता है, लेकिन इसके बाद पुलिस वाले ने लड़के को ना तो कुछ कहता है और ना उसके हाथ से फोन छीना। बल्कि पुलिसमैन लड़के के साथ मिलकर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। जी हां, दोनों मिलकर 'गुलाबी साड़ी' गाने पर ऐसा डांस करते हैं कि सड़क पर खड़े लोग तक रुक जाते हैं। लोग गाड़ियां रोक-रोक कर दोनों के डांस को देखते हैं।
लोगों के जमकर आए रिएक्शन
बता दें कि दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है साहब तो बहुत अच्छा डांस कर लेते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा इस तरह वर्दी पहन कर सड़क पर डांस करना अच्छी बात नहीं। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा छा गए गुरु। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications