पुलिसगीरी के प्रमोशन में दत्त फैमिली को यूज कर रहे हैं निर्माता
हाल ही में बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान मीडिया भारी मात्रा में पहुंची। लेकिन मीडिया की सारी उम्मीदों पर पानी फेरती हुई फिल्म की टीम ने संजय दत्त की फैमिली को मीडिया से इंटरेक्ट करने का ज्यादा मौका दिया ही नहीं। हालांकि मीडिया को इनवाइट भेजते हुए खास तौर पर मेंशन किया गया था कि दत्त फैमिली भी इस इवेंट के दौरान मौजूद रहेगी। लेकिन जब मीडिया भारी मात्रा में वहां पहुंच गयी तो दत्त फैमिली ने मीडिया से ज्यादा बातचीत की ही नहीं और जल्द ही वहां से रवाना हो गये।
मीडिया का पूरा ध्यान इसी पर था कि वो दत्त फैमिली से इंरेक्ट कर सकें और संजय दत्त को लेकर उन्हें कुछ नयी खबर मिले जिसका यूज वो करके संजय दत्त के फैन्स को कुछ नया मसाला दे सकें। लेकिन दत्त फैमिली को पहले से पता था कि इस इवेंट के दौरान पूरा ध्यान मीडिया उन्हीं पर रखेगी और उसके बाद पूरा इवेंट सिर्फ संजय दत्त के ऊपर ही अटक कर रहा जाएगा। इसलिए उन्होंने इवेंट के दौरान जल्दी से अपनी तरफ से फिल्म की स्टारकास्ट को शुभकामनाएं देकर वहां से रवानगी कर ली। लेकिन इसके बावजूद फिल्म के प्रमोशन के बाद मीडिया ने संजय दत्त से जुड़े काफी सवाल पूछे।
पुलिसगीरी का प्रमोशन अब सिर्फ एक मीडिया के लिए प्रमोशनल इवेटं नहीं हैं बल्कि अब ये एक नेशनल इवेंट है। फिल्म को हिट करने के लिए फिल्म के निर्माता भी जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और दत्त फैमिली को यूज करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। साथ ही दत्त फैमिली भी चाहती है कि संजय दत्त की फिल्म हिट हो। इसलिए वो भी जमकर सहयोग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











