सहानुभूति के लिए प्रिया दत्त पुलिसगीरी के प्रमोशन में नहीं आईं

प्रिया दत्त और कुमार गौरव सिर्फ संजय दत्त की वजह से वहां पर आए थे क्योंकि ये फिल्म संजय दत्त के लिए बेहद खास है। ऐसा खुद प्रिया दत्त ने कहा। दूसरी तरफ फिल्म के निर्माता टीपी अग्रवाल ने कहा कि वो सहानुभूति बटोरने के लिए संजय दत्त की फैमिली को नहीं लाए हैं। वो नहीं चाहते कि सहानुभूति के चलते लोग पुलिसगीरी देखने आएं और फिल्म को हिट बनाएं। वो तो सिर्फ संजय दत्त की कमी को पूरा करने के लिए उनके परिवार को इस फिल्म के प्रमोशन में शामिल कर रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट भी वहां मौजूद थी। फिल्म की एक्ट्रेस प्राची देसाई ने कहा कि वो संजय दत्त को इस मौके पर बेहद मिस कर रही हैं। प्राची देसाई ने कहा कि संजय दत्त ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। प्राची ने संजय के जेल जाने से पहले सेट पर संजय दत्त के साथ काफी वक्त भी बिताया है। वो चाहती हैं कि ये फिल्म हिट हो ताकि संजय दत्त को भी अच्छा महसूस हो। क्योंकि ये फिल्म संजय दत्त के काफी करीब है।


Click it and Unblock the Notifications











