..................... Policegiri first look launch priya dutt remembered Sanjay Dutt - Hindi Filmibeat

पुसिलगीरी के प्रमोशन में प्रिया का आना कितना फायदेमंद

हाल ही में संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त और उनकी दूसरी बहन बहन नम्रता दत्त के पति कुमार गौरव भी वहां पर मौजूद थे। दत्त फैमिली के इस इवेंट में आने से इस इवेंट को अच्छी खासी पब्लिसिटी मिल गयी और साथ ही फिल्म को अच्छा प्रमोशन भी लेकिन जहां तक बात है फिल्म को फायदा होने की तो इस बारे में तो यही कहा जा सकता है कि पुलिसगीरी के प्रमोशन में दत्त फैमिली के आने से फिल्म को संजय दत्त के नाम पर सहानुभूति मिलेगी। और इसी सहानुभूति के चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के पूरे चांसेस हैं।

पुलिसगीरी फिल्म के प्रमोशन के दौरान हालांकि फिल्म के निर्माता टीपी अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने दत्त फैमिली को सहानुभूति इक्ट्ठा करने के लिए इस इवेंट में शामिल नहीं किया है। लेकिन लोगों की सोच तो यही है कि दत्त फैमिली को यूज करके फिल्म के निर्माता फिल्म की सफलता का नया रास्ता ढ़ूंढ रहे हैं। भले ही टीपी अग्रवाल ये सबके सामने कह रहे हों कि वो दत्त फैमिली का यूज नहीं कर रहे हैं लेकिन उनकी इस बात पर किसी को भरोसा नहीं और हो भी क्यों उनके इस इनिवेटेशन के चलते भारी मात्रा में मीडिया इवेंट को कवर करने पहुंची थी।

दत्त फैमिली को देखकर लोगों की आंखों के सामने एक बार फिर से सजंय दत्त का चेहरा घूम गया और सभी के दिल में संजय दत्त और उनके परिवार के लिए सहानुभूति की भावना आ गयी। अब इसका फायदा तो फिल्म को मिलेगा ही। आइये देखते हैं इवेंट के दौरान क्या-क्या हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X