पुलिस ने एआर रहमान को कॉन्सर्ट के बीच टोककर गाने से रोका, भड़के फैंस, जानें वजह

ar rehman

Police stopped AR Rahman concert: देश के सबसे पॉपुलर संगीतकार और सिंगर एआर रहमान एक बार खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल, पुणे में पुलिस ने एआर रहमान के कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया। एआर रहमान गाना गा रहे थे और पुलिस ने इसी दौरान उन्हें गाने से मना कर दिया। इस घटना के बाद एआर रहमान एक बार सुर्खियों में हैं।

पुलिस का कहना था कि एआर रहमान 10 बजे की समय सीमा को पार कर चुके हैं इस वजह से वो आगे परफॉर्म नहीं कर सकते थे। लेकिन, पुलिस के द्वारा ऐसा करने से एआर रहमान के फैंस भड़क गए। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद एआर रहमान ट्रेंड होने लगे।

कई यूजर पुलिस के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने कहा कि पुलिस को इस तरह से उन्हें नहीं रोकना चाहिए था। कई यूजर ने लिखा है कि सिंगर को गाते वक्त समय का ध्यान नहीं रहता, पुलिस बैकस्टेज मैनेजर को भी बोल सकती थी। एआर रहमान ने कॉन्सर्ट का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में आप देखेंगे कि परफॉर्मेंस के बीच में पुलिस आती हैं और उन्हें कॉन्सर्ट बंद करने के लिए कहती है।

पुलिस द्वारा रोकने के बाद एआर रहमान वहां मौजूद फैंस से कहते हैं- धन्यवाद पुणे फॉर ऑल द लव एंड यूफोरिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए एआर रहमान ने कैप्शन में लिखा है- क्या हम सभी का कल मंच पर रॉकस्टार पल था? मुझे लगता है था। हम दर्शकों के प्यार से भरे हुए थे और अधिक देना चाहते थे। यादगार शाम के लिए आपका शुक्रिया पुणे।'

बता दें कि, पिछले दिनों एआर रहमान ने अपनी पत्नी को स्टेज पर हिंदी नहीं बल्कि तमिल में बोलने के लिए कहा था और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसल, एआर रहमान की पत्नी सायरा को तमिल नहीं आता इसलिए वो जानबुझ कर उनके साथ मजाक कर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X