सुशांत सिंह राजपूत केस में पुलिस ने संजय लीला भंसाली को भेजा समन, इस बड़ी वजह से होगी पूछताछ
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस हर तरह से जांच करने में जुटी हुई है। सुशांत की खुदकुशी की वजह जानने के लिए पुलिस काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है और आगे भी जांच करने में लगी हुई है। अब मुंबई पुलिस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से भी पूछताछ कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने संजय लीला भंसानी को समन भेजा है। अब हो सकता है कि संजय लीला भंसाली से पुलिस सुशांत सिंह राजपूत केस में पूछताछ के लिए बुलाया जाए।
फिल्म आलोचक सुभाष झा ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत को संजय लीला भंसाली ने अपनी तीन फिल्मों के लिए अप्रोच किया था। जिसमें बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला राम लीला और पद्मवात शामिल थी। सुभाष झा ने ये भी कहा था कि जब सुशांत सिंह राजपूत फिल्म पानी की तैयारी कर रहे थे, उस दौरान उन्हें संजय लीला भंसाली की बड़ी फिल्में ऑफर हुई थी। बतौर सुभाष झा, सुशांत को बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और रासलीला फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन सुशांत ने इन फिल्मों से मना कर दिया था।
Recommended Video
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications