अभिनेत्री जयाप्रदा से हुई छेड़छाड़....फेसबुक पर
आये दिन सुनने में आता है कि फलां लड़की के साथ फेसबुक पर अश्लील हरकत हुई हैं लेकिन आपको बता दें कि फर्जी और अपराधी किस्म के लोग सेलिब्रेटियों को भी नहीं छोड़ते हैं। खबर आ रही है अभिनेत्री और रामपुर से सांसद जयाप्रदा ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवायी है कि उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया है और उस पर हद से ज्यादा अश्लील फोटो डाल दी हैं। जिसकी वजह से काफी लोगो ने उस पर अश्लील कमेंट किये हैं।
जया प्रदा ने कहा कि फोटो को इतनी खूबसूरती से मर्ज किया गया है जिससे पता लगाना बहुत मुश्किल है कि आपकी फोटो सही कौन सी है और गलत कौन सी है। जयाप्रदा राज्यसभा सांसद अमर सिंह के साथ सोमवार को साइबर सेल पहुंची और अपनी रिपोर्ट लिखवायी।

अभी तक तो केवल कांग्रेसियों की ओर से इस तरह की शिकायतें आती थी जिसके लिए कपिल सिब्बल ने कहा था कि फेसबुक फर्जी अकाउंट पर लगाम लगाये लेकिन जया प्रदा की शिकायत शो करती है कि इस तरह चीजें केवल कांग्रेस के नेताओं के ही साथ नहीं होती है। देखते हैं जया के मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है?


Click it and Unblock the Notifications











