विवेक को शो पर मुंबई पुलिस का डंडा

हुआ यूं कि विवेक शनिवार रात यानी की नये साल की पूर्व संध्या पर मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित विल्सन जिमखाना ग्राउंड में आयोजित एक शो में लोगों के सामने लाइव शो कर रहे थे जिसे देखने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हुई थी। लोगों ने इस शो के लिए महंगे टिकट खरीदे थे। अभी शो आधा ही हुआ था कि वहां पुलिस पहुंच गयी और उसने यह कहते हुए कार्यक्रम बंद करवा दिया कि आयोजकों ने शो के लिए वैध लाइसेंस नहीं लिया है।
पुलिस के पहुंचने के बाद शो में हंगामा मच गया लोग उत्तेजित हो गये उन्होंने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिये। आयोजकगण तो भाग खड़े हुए लेकिन लोगों ने विवेक ओबरॉय की गाड़ी को घेर लिया लेकिन बाद में पुलिस की मदद से विवेक को लोगों की चंगुल से निकाला गया।


Click it and Unblock the Notifications