एजेंट विनोद के सेट पर पहुंची पुलिस, शूटिंग रूकी

जिसके चलते एजेंट विनोद की शूटिंग रूकी, पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिल्म एजेंट विनोद के निर्माताओं ने पुरातत्व विभाग और जिला प्रशासन की बिना मंजूरी के लिए ही फिल्म निर्माता ने पुरा महत्व के गांव पालीवालों के गांव में शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी।
इस दौरान कुछ पुरातत्व महत्व के तहत संरक्षित स्मारकों के साथ कथित छेड़छाड़ की गयी जिसके चलते जिला प्रशासन ने कल रात की शूटिंग की तैयारियों को रूकवा दी थी। सूत्रों ने बताया कि फिल्म की शूंटिग में लगे रजनीश, स्थानीय प्रबंधक तन सिंह और शूटिंग से जुड़े चन्द्रप्रकाश के खिलाफ राजस्थान पुरा महत्व संरक्षण अधिनियम 1961 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने शूटिंग पर अग्रिम कार्रवाई तक रोक लगा दी है।
हम आपको बता दें कि एजेंट विनोद में सैफ अली खान और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका की है और फिल्म की शूंटिग आज बुधवार से शुरू होने वाली थी, जो अब रूक गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











