Jawan के गाने पर पुलिस ऑफिसर के किलर मूव्स, डांसिंग कॉप ने किया धमाका- Viral Video

jawan, shahrukh khan

आज शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई है और जब से रिलीज हुई है वो धमाका कर रही है। इसके बाद से लगातार कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो एक पुलिसवाले का वायरल हो रहा है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल इस पुलिसमैन का नाम अमोल कांबले है और वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैँ। अमोल का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें वो जवान एक गाने 'चलेया' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, ''कुछ ट्रेंड सेटिंग कदमों के साथ सुर्खियों में आना!''

इस वीडियो में आप अमोल को ऑरेंज कलर की टी-शर्ट में देख सकते हैं। वो शानदार डांस कर रहे हैं और बाद में शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज भी करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि अमोल को डांसिंग कॉप के नाम से भी जाना है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''पूरे वीडियो में आंटी की एंट्री के लिए इंतजार कर रहा था।'' एक का कहना था, ''अंकल मेरे ज्यादातर बैचमेट्स से ज्यादा कूल हैं।'' एक ने लिखा, ''वह मुझसे और कई लोगों से बेहतर डांस कर सकता है, हाहाहा। बहुत अधिक चिकना।''

एक का कहना था, ''पड़ोस वाली आंटी स्माइल देने के बाद।'' इस तरह के धमाकेदार कमेंट्स चर्चा में हैं और कहा जा रहा है वो अक्सर ऐसा करते हैं। हालांकि किसी कमेंट पर डांसिंग कॉप ने रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो इसपर कुछ बोलते हैं या नहीं। इस तरह के ढेरों वीडियोज उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़े हुए हैं।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X