मुरली शर्मा को पुलिस ऑफिसर के किरदार से मिली पहचान

अपनी आने वाली फिल्मों भी पुलिस का किरदार निभाने जा रहे मुरली ने अपनी फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा "सभी किरदार एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं सबके डॉयलॉग और उनका चित्रिकरण एक दूसरे से काफी भिन्न है। मुझे इन सभी किरदारों को करते हुए काफी अच्छा लगा। मुझे एक ही तरह की भूमिका निभाने से कोई शिकायत नहीं है। पुलिस के किरदार मेरी पहचान बन चुके हैं और मुझे ये बहुत पसंद हैं।"
जिंदगी 5050 में मुरली एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभाएंगे जिसमें वीना मलिक के साथ मुम्बई रोड पर पुलिस जीप में वीना मलिक के साथ उनके कुछ अतरंग दृष्य होंगे। उसके बाद माइ फ्रैंड गनेशा-2 में मुरली एक बनयोरा नाम के पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे। और तीसरी फिल्म जीना है तो ठोंक डाल में हनुमंत सिंह का किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











