Salman Khan के फैंस पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो

सलमान खान जन्मदिन के मौके पर सभी जानते हैं कि उनके अपार्टमेंट के बाहर हजारों फैंस आते हैं और उनको जन्मदिन की बधाई देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और काफी तादात में लोग वहां नजर आए। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया जोकि अब खबरों का हिस्सा है और पता चला है कि सलमान खान के फैंस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी है। हालांकि इसको मेगास्टार की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
इस वीडियो की बात करें तो सलमान खान जैसे ही अपने फैंस का अभिवादन करते वापस जाते हैं वहां भीड़ बेकाबू होने लगती है। यही कारण है कि पुलिस को वहां लाठीचार्ज करना पड़ता है और लोगों को खदेड़ना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। मंगलवार को 57 वर्ष के हो गए हैं और इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता खान ने पिछली रात जन्मदिन की मेजबानी की थी,
जिसमें शाहरुख खान, तब्बू, कार्तिक आर्यन, पूजा हेगड़े, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारे पहुंचे थे। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्ट टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं।
सलमान खान 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म दिवाली 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आएंगे।
इन दोनों फिल्मों के लिए सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस परल कमाल का बिजनेस करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications