शाहरूख के खिलाफ गैर जमानती वारंट
पैगम्बर मुहम्मद साहब के खिलाफ बयान देने के मामले में मुम्बई पुलिस बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ गैरजामानती वारंट जारी करने वाली है। शाहरूख के खिलाफ मुम्बई अमन कमेटी नाम की एक संस्था ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
गौरतलब हो कि टाइम एन स्टाइल नाम की पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में शाहरूख ने पैगम्बर के खिलाफ कुछ ऐसी बातें कही जिससे मुस्लिम समाज आहत हुआ है।
हालांकि शाहरूख ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि मैगजीन की गलती से कुछ बातें गलत रूप में सामने आई है जबकि उन्होने ऐसा कुछ भी नही कहा है। उनके स्पष्टकीरण से मुस्लिम समाज को कोई सांत्वना नही मिली है और वे उन्हे कोर्ट में ले जाने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications