सुशांत सिंह राजपूत के घर पुलिस की छानबीन- जांच में मिली 5 पर्सनल डायरी और इस फिल्म की स्क्रिप्ट
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर पुलिस की छानबीन जारी है। लोगों ने पूछताछ की जा रही है, साथ ही सुशांत के घर की भी जांच की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने तलाशी में सुशांत के घर से उनकी 5 पर्सनल डायरी और एक फिल्म की स्क्रिप्ट पाई है। सुशांत अपने खुद के एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले थे। वे इस साल जनवरी से ही 'जीनियस एंड ड्रॉप आउट्स' नाम की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। इस फिल्म का नाम '150 ड्रीम्स' भी रखा गया था।
Recommended Video
पुलिस ने मंगलवार को सिद्धार्थ पिथानी और मुकेश छाबरा का बयान रिकॉर्ड किया है। सिद्धार्थ, सुशांत के दोस्त हैं और एक्टर के लिए क्रिएटिव कंटेंट मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं, मुकेश छाबरा ने सुशांत को 'दिल बेचारा' में डाइरेक्ट किया है।

पुलिस ने इसके अलावा सुशांत का मोबाइल फोन और कुछ सामान जब्त कर लिया है। साथ ही सुशांत के घर से पाई गई उनकी 5 पर्सनल डायरी की जांच भी की जा रही है। बता दें कि कुल 10 लोगों के बयान को अब तक सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिकॉर्ड किया गया है।
सुशांत सुसाइड केस- ये बॉलीवुड कलाकार भी सलमान खान पर करियर को हानि पहुंचाने का दावा कर चुके हैं
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











