शाइनी आहूजा की मेडिकल जांच हुई
बलात्कार मामले में गिरफ्तार हुए अभिनेता शाइनी आहूजा की चिकित्सीय जांच पूरी हो गई है। इस जांच में उनके दाहिने हाथ पर हल्की चोट का निशाना पाया गया है।
उनकी जांच नगपाड़ा पुलिस अस्पताल में हुई है। फिलहाल उनके खून का सैम्पल लिया गया है, ताकि पता चल सके कि शाइनी बलात्कार के दौरान नशे या किसी दवाई के असर में तो नही थे।
इस जांच में यह भी पता चला है कि शाइनी का वजन 76 किलाग्राम है। वहीं नौकरानी केवल 38 किलाग्राम की ही है। दोनो के वजन में इतने अंतर से पुलिस को शाइनी द्धारा जोर जबरदस्ती किए जाने का पूरा भरोसा है । हालांकि नौकरानी की प्रारंभिक जांच में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है।
इस बीच सुरक्षा कारणों के चलते शाइनी को आर्थर रोड जेल के दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है। सुनने में आ रहा था कि पहले वाले वार्ड के साथी कैदियों ने शाइनी को परेशान कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications