अश्लील तस्वीर, जॉन पर केस
एक हिंदी दैनिक में अश्लील तस्वीर खिंचवाने के लिए जॉन अब्राहम पर मामला दर्ज किया गया है। एक स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता सीएम दुआ ने जॉन के खिलाफ दिल्ली के कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है।
इस बारे में सीएम दुआ का कहना है कि पुलिस ने इस बारे में कोई भी कारवाई करने से इंकार कर दिया इसलिए हमें मजबूरन कोर्ट तक जाना पड़ा। कोर्ट ने इस मामले पर सितम्बर तक फैसला सुनाने को कहा है।
अब देखना है कि कोर्ट जॉन के खिलाफ क्या फैसला लेती है।


Click it and Unblock the Notifications