गायक हनी सिंह के खिलाफ मुकदमा, लोग खुश
दिल्ली गैंगरेप के कारण पूरा देश उबल रहा है, अगर लोगों के हाथ में हो तो आज ही दोषियों को सजा दे दी जाये लेकिन ऐसा संभव नहीं है इसलिए लोग जहां भी कुछ अनैतिक होते देख रहे हैं तुरंत अपना गुस्सा उस पर निकालते हैं। ताजा मसले पर गुस्से का ज्वारभाटा फूटा है पंजाबी पॉप सिंगर हनी सिंह पर। जिन पर अश्लील गाने का आरोप लगा है। मालूम हो कि हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के जुर्म में लखनऊ में FIR दर्ज करायी गयी है।
इस बारे में जब हमने यानी कि वनइंडिया ने लोगों से बात की तो लोगों ने कहा कि बहुत बढ़िया हुआ हनी के साथ, ऐसे ही लोग तो अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं और लोगों को उत्तेजित करते हैं जिसका खामियाजा मासूमो को भुगतना पड़ता है। ठीक हुआ जो भी हुआ, कम से कम लोग अश्लीलता नहीं बेचेंगे।
इससे पहले लखनऊ के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया कि हनी सिंह के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की गयी थी इसलिए हमें एक्शन लेना पड़ा। यही नहीं उन्होंने कहा कि वाकई में हनी सिंह ने अश्लीलता और भद्देपन की सभी सीमाएं लांघने वाले गाने 'मैं हूं बलात्कारी' और 'केंदे पेचायिया' गाने लिखे और गाये हैं जो कि समाज में गलत चीजों को प्रसारित करते हैं। ये गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र होने के कारण भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं ।



Click it and Unblock the Notifications